Sunday, 26 June 2016

गमो से दोस्ती


रोना चाहता हुँ मैं,
पर कभी रुवासी नहीं आती
अपने रोने पर ही,  हँसी आ जाती
दिल को जब तसल्ली मिल पाती
गुड का कब तक कोई शौकीन होता है!!
मजा तो तब है, जब जिंदगी में कुछ नमकीन होता हैं

गम तो हैं ....
पर मैं गमगीन नहीं होता
गमो से दोस्ती करली
अब धैर्य  नहीं खोता
उभ जाता हूँ कभी
उबासी नहीं आती
लाख गमो के आने पर भी
उदासी नहीं छाती...



मित्रो, गम तो हर किसी की ज़िन्दगी में आते हैं, हमारी ज़िन्दगी का एहम हिस्सा होते हैं, दुःख के बाद सुख का आंनद ही कुछ और होता हैं, चाहे जितने भी, जैसे भी गम हमारे जीवन में आएं  हमे बिना धैर्य खोये हर गम से दोस्ती कर लेनी चाहिए .. तो गम भी गम नहीं लगेगा.. क्योंकि ज़िंदगी में मीठे के साथ नमकीन होना भी जरुरी है










Friday, 17 June 2016

मैंने उसका भजन क्यों नहीं गाया

मैंने उसका भजन क्यों नहीं गाया !
जिसकी कृपा से मानव तन पाया !
जिसका सदा रहा मुझपर साया !
जो माँगा वो मैंने पाया ! 
फिर भी भजन कभी नहीं गाया !
करता रहा मैं  अपना पराया !
जिसकी कृपा से मिली है माया !
फिर भी भजन उसका ना गाया !
उसका ख्याल क्यों ना आया !
खाली था मैं, क्या था लाया !
उसकी धरती से है खाया !
तभी बनी मेरी यह काया !
फिर भी भजन उसका ना गाया !
जिसकी सदा रही मुझ पर छाया !
एक प्रभु ने सब को बनाया !
सभी यहाँ पर चाचा ताया !
हे ईश्वर !!! ये तेरी माया !
जब मुझे समझ यह आया !
तब मैं तेरी शरण में आया !

धन्यवाद !! आशा करता हूँ आपको जरूर पसंद आएगी।